mukhyamantri kanya vivah yojana mp | मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऑनलाइन आवेदन | Madhya Pradesh Vivah Portal | मध्य प्रदेश विवाह पोर्टल | Kanya Vivah Yojana MP Apply
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्य प्रदेश के निवासी कन्याओं के लिए उनकी शादी के खर्चे का अनुदान है। जिस तरह Up सरकार गरीब कन्याओं को शादी अनुदान वितरण करते है उसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार में भी राज्य में रहने वाली गरीब बालिकाओं की शादी के लिए आर्थिक रूप से मदद का हाथ बढ़ाया है।
2006 में शिवराज सरकार में इस योजना का शुभारंभ किया गया था। लेकिन 2015 में इसका नाम मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से बदलकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना कर दिया गया। इस योजना के अंतर्गत सरकार लड़कियों को 51 हजार की राशि देती थी लेकिन इसे कम करके 28 हजार कर दिया गया। यह योजना आदिवासी क्षेत्रो में प्रचलित आदिवासी विवाह प्रणाली के साथ एकल विवाह का भी प्रावधान करती है।
इस योजना से जुड़ी तमाम जानकारी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह की पात्रता, Madhya pradesh Kanya shadi anudan ka online avedan , इसकी विशेषताएँ, आवेदन स्थिति और आवेदन की प्रक्रिया बतायेंगे।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2021
मध्यप्रदेश शासन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय मिशन प्रदेश के असहाय, निर्धन और कमजोर वर्ग के परिवारों की कन्या/ विधवा आदि के सामूहिक विवाह हेतु आर्थिक सहायता देने के लिए वर्ष 2006 में इस योजना का आरंभ हुआ था। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में रहने वाली लड़कियों की शादी जिनकी उम्र कम से कम 18 वर्ष एवं लड़के की उम्र कम से कम 21 वर्ष होना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2021 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ? ( how to apply MP kanya vivah yojana offline form)
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना application form के साथ ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत जबकि शहरी क्षेत्र में नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर परिषद कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजो के साथ जमा करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जबकि शहरी क्षेत्रों में आयुक्त, नगर निगम मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनुमोदन के लिए नामित किये गए है।
- सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग की अधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म की रक प्रति डाउनलोड करके प्रिंट करनी है। इसके अलावा आप फॉर्म अपने ग्राम पंचायत, नगर पंचायत ऑफिस से प्राप्त कर सकते है।
- फॉर्म लेने के पश्चात उसमें जरूरी जानकारी भरके जरूरी दस्तावेजो के साथ ग्रामीण क्षेत्र के निवासी ग्राम पंचायत ऑफिस जबकि शहरी व्यक्तियो को नगर पालिका/निगम के ऑफिस में जमा करना है।
How to apply CM KANYA VIVAH/NIKAH YOAJANA 2021 | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2021 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
आवेदक ऑनलाइन माध्यम से भी कन्या विवाह योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उसके निम्न चरण इस प्रकार का है।
#step-01
सर्वप्रथम आपको Mukhyamntri Kanya Vivah Yojana Application Form की आधिकारिक वेबसाइट mpvivahportal.nic.in पर जाना है।
#Step-02
मुख्यमंत्री विवाह योजना हेतु आवेदन करने के लिए वधु का समग्र ID होना जरूरी है। यदि आप नहीं जानते समग्र ID कैसे बनाये तो समग्र पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड कर सकते है।
#step-03
Mpvivahportal.nic.in के होमपेज पर आपको हितग्राहियों की सूची वाला बटन दिखाई देगा। वहां क्लिक करते ही आपको पांच अतिरिक्त ऑप्शन दिखेंगे।
#step-04
आपको चौथे नंबर वाले बटन “वर-वधु की ID से पंजीयन की स्थिति जांचे” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
#step-05
इसके बाद अगली स्क्रीन पर आपको वधु की समग्र ID के द्वारा पंजीयन एवं वर की समग्र ID के द्वारा पंजीयन, 2 प्रकार के ऑप्शन दिखेंगे। आपको वधु की समग्र ID वाला ऑप्शन चुनना है। और समग्र ID प्रविष्ट करके आगे की प्रक्रिया संपन्न करनी है।
#step-06
होमपेज पर आपको एप्लिकेशन फॉर्म दिखेगा। इसको खोलने के पश्चात आपको इसमें दी गई जानकारी भरनी होगी।
आपको इस फॉर्म में पूछा गयी जानकारी जैसे, कन्या का नाम पता, वर का नाम पता आधार नंबर, मोबाइल नंबर आयु आदि भरनी है।
#step-07
सभी जानकारी भरने के बाद आपको सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको ID के माध्यम से लॉगिन करना होगा और आपका पंजीयन हो जायेगा।
How to check verified beneficiaries under mukhyamantri kanya vivah Yojana ( लाभार्थियों की सूची कैसे देखें )
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में आप निम्न चरणों कर माध्यम से कर सकते है
#Step-01 :
सबसे पहले आपको mpvivahportal.nic.in के होमपेज पर जाना होगा। इज़के होमेपेज पर आपको “हितग्राहियों की सूची” का एक ऑप्शन दिखेगा।
#Step-02 :
इसमें क्लिक करते ही आपको 5 ऑप्शन दिखेंगे। आपको सबसे पहले वाले ऑप्शन ‘स्वीकृत हितग्राहियों की सूची’ में क्लिक करना है।
#Step-03 :
इसमें क्लिक करते ही आपको 4 बटन दिखाई देंगे। जिला में अपने जिले दर्ज करना है। इसके बाद जनपद पंचायत में अपनी संबंधित पंचायत चुनना होगा। इसके बाद विवाह योजना का नाम और आवेदन दिनांक भरके लाभार्थियों की सूची देख सकते है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना का उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद असहाय, निराश्रित परिवारों की बेटियों/ विधवाओं/ तलाकशुदा महिलाओं की शादी के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सहायता प्रदान की जाती है।
MP Kanya Vivah Scheme 2021 की पात्रता
- बालक/बालिका के माता पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिये।
- वधु की आयु 18 वर्ष जबकि वर की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिये।
- लड़की का नाम समग्र विवाह पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए। बेसहारा महिला जोकि पुनर्विवाह के लिए आर्थिक रूप से कमजोर है तथा जो लोग कानूनी रूप से तलाकशुदा है वे इस योजना का लाभ ले सकते है।
- लाभार्थी के माता पिता गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हो।
मध्य प्रदेश कन्या शादी योजना 2021 के दस्तावेज़
- आवेदक का आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
- वोटर ID कार्ड
- समग्र कोड
- जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे है उनका BPL कार्ड
- कन्या का पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- मोबाइल नंबर
MP कन्या विवाह योजना के लाभ
- MP kanya vivah के अंतर्गत सरकार धनराशि बैंक खाते के माध्यम से खाते में भेजेगी।
- MP kanya vivah yojana 2021 के अंतर्गत राज्य के गरीब परिवारो के बेटियों की शादी के लिए सरकार 51 हजार की धनराशि प्रदान करेगी।
- BPL परिवार की बेटियों की शादी में सरकार 5 हजार की एकमुश्त रकम प्रदान करेगी। यह रकम चेक या डिमांड ड्राफ्ट के जरिये दी जायेगी।
संपर्क सूत्र
इस योजना से जुड़ी हुई किसी भी जानकारी के लिए आप निम्न नंबरों पर कॉल कर सकते है।
- CM हेल्पलाइन- 181
- निःशक्तों के लिये- 18002334397
- केंद्र सरकार की दिव्यांगजन सूचना लाइन : 18002335956
Overview- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2021
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना (MKVY) |
आरंभ की गई | मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा, वर्ष 2006 में |
लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर मध्य प्रदेश के निवासी |
लाभ राशि | आर्थिक रूप से कमजोर मध्य प्रदेश के निवासी |
आधिकारिक वेबसाइट | mpvivahportal.nic.in |
FAQ – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
मध्य प्रदेश कन्या शादी योजना में कितना पैसा मिलता है?
जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें इस योजना के तहत 51 हजार की राशि दी जाती है। जिनमें 43000 हजार रुपये कन्या के बचत खाते में, 5 हजार रुपये विवाह संस्कार में लगने वाली सामग्री और 3 हजार रुपये सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कराने वाली संस्था को दिए जाते है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2021 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट mpvivahportal.nic.in है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पात्र होने के लिए आवेदक की आयु कितनी होनी चाहिए?
इस योजना के लिए कन्या की आयु कम से कम 18 वर्ष जबकि वर की आयु कम से कम 21 वर्ष होना अनिवार्य है।