Saral Portal Login & Registration 2021 {saralharyana.gov.in}

Saral Portal, Antyodaya Saral Portal, haryana saral portal

भारत सरकार आधुनिकता की ओर बढ़ रही है। इसी के साथ ही प्रदेश सरकारें भी डिजिटल की ओर अग्रसर है। अधिकतर सरकारी विभागों को ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे जनता के साथ साथ कर्मचारियों को भी सुविधा है। आमजन को भागदौड़, कागज कलम और फॉर्म से छुटकारा मिलता जबकि कर्मचारियों का फाइलों का बोझ हल्का हुआ।

बढ़ते डिजिटलीकरण को ध्येय बनाते हुए हरियाणा की राज्य सरकार ने राज्य के लोगों को सुविधाएँ प्रदान करने के लिए एकल सेवा वितरण प्लेटफॉर्म लॉंच किया है जिसे Saral Portal हरियाणा सरल पोर्टल के नाम से जानते है। राज्य सरकार ने अंत्योदय सरल पोर्टल ( Antyodaya Saral Portal ) के द्वारा हरियाणा में चल रही को सभी सरकारी योजनाओं को एक ही मंच पर लाया जिससे राज्य के नागरिकों को सहूलियत रहे कि वे अलग अलग योजनाओ के लिए न भटके उन्हें सभी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एक ही जगह मिल जाये।

Antyodaya Saral Portal

Antyodaya Saral Portal में हरियाणा सरकार ने 500 से अधिक सेवाओ को नागरिको की सुविधा के लिये डिजिटल रूप से नागरिकों की सहूलियत के लिए रखा गया है। राज्य सरकार ने Saral Portal में कुल 550 सर्विस मुहैया कराई है जिसमें कुल 41 विभाग, 323 योजना तथा 318 सर्विस है। अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से आप योजना की जानकारी, उनके लिए आवेदन, तथा योजना का स्टेटस आसानी से देख सकते है। मोटे तौर पर यह पोर्टल राजस्थान सरकार के जन सूचना पोर्टल की भांति है। वहां आमजन और सरकार के बीच पारदर्शिता बनाई जाती थी, Antyodaya Saral Portal से भी सरकार आमजन और विभागों के बीच पारदर्शिता सुनिश्चित करना चाहती है।

Know more about how the farmers of Haryana can benefit from the “Meri Fasal Mera Byora scheme of Haryana

Saral Portal 2021

हरियाणा की राज्य सरकार ने इस पोर्टल को लॉन्च करके हरियाणा की सारी योजनाओ सेवाओ और विभागों को एक पोर्टल पर लाने का प्रयास किया है। सरकार का उद्देश्य फेसलेस, पेपरलेस और कैशलेस सेवा/ स्कीम को डिजिटल इंडिया के उद्देश्य के साथ शुरू किया गया है जिसमें 500 से अधिक सेवाओ की जानकारी एक ही पोर्टल पर दी गई है। सरकार ने आमजन और सरकार के बीच पारदर्शिता की मंशा से अंत्योदय सरल पोर्टल की सुविधा मुहैया कराई जो आमजन को सरलता पूर्वक योजना समझने एवं उनमे आवेदन के बारे में बताता है।

Antyodaya Saral Portal से जुड़ी अन्य जानकारी

Antyodaya Saral Portal में आप रजिस्ट्रेशन करके ID और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर सकते है। इसके अलावा आप एप्लिकेशन ट्रैक कर सकते है, टिकट को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते है SMS के द्वारा आप एप्लिकेशन से सम्बन्धित जानकारी निकाल सकते है। आप इस पोर्टल में राशन कार्ड, डेयरी लोन, स्वरोजगार ऋण आदि बहुत से योजनाओ और सेवाओं की सूची की PDF आप आसानी से डाऊनलोड कर सकते है।

Newly launched scheme Services in Saral Portal

Antyodaya Saral Portal पर हरियाणा सरकार अपनी सुविधानुसार लगातार अपडेट करती रहती है तथा सेवाएं और स्कीम जोड़ती है। फिलहाल राज्य सरकार ने 3 नई सर्विस/योजनाओ को इस पोर्टल में जोड़ा जोकि इस प्रकार है।

  • Track Beneficiary Pension detail (social Justice & Empowerment)
  • Economically Weaker Section (EWS) certificate for Allotment of Residential Flat or Residential Plot by Housing board (Revenue)
  • Hotel Registration Request (Police)

Antyodaya Saral Portal {Update 2021}

राज्य सरकार ने उचित मूल्य की दुकानों के लिए लाइसेंस लेने की सुविधा सरल पोर्टल पर उपलब्ध करा दी है। अब ऑनलाइन के माध्यम से आप दुकान के लाइसेंस का आवेदन कर सकते है। अब राज्य के लोगों को विभाग कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल का उद्देश्य

हरियाणा सरकार ने राज्य में निवास कर रहे लोगों की सहूलियत के लिए सरल पोर्टल की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य राज्य में चल रही तमाम योजनाओ, सेवाओं और विभागों को मुख्यधारा से जोड़ दिया गया है जिससे लोगों को विभाग के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। आमजन ऑनलाइन के माध्यम से या CSC के माध्यम से योजनाओ से जुड़ी जानकारी, उनके आवेदन आसानी से कर सकते है। सरल पोर्टल का उद्देश्य डिजिटल इंडिया के कागज रहित होकर योजनाओ की जानकारी, उनके स्टेटस की जानकारी मुहैया कराना।

अंत्योदय सरल पोर्टल के लाभ

  • Antyodaya Saral Portal नागरिकों के लिए एक एकल सेवा वितरण पोर्टल है।
  • अब किसी भी जगह, किसी भी समय योजनाओ की जानकारी हासिल कर सकते है, योजनाओ का स्टेटस प्राप्त कर सकते है एवं योजनाओ का लाभ उठा सकते है।
  • सेवा अनुरोध की आप लाइव ट्रैकिंग स्टार्ट कर सकते है।
  • सरकार और जनता के मध्य पारदर्शिता बनती है।
  • समय पर सेवाओ और योजनाओ का लाभ मिलेगा
  • राज्य में उपलब्ध सभी योजनाओ और सेवाओ का पूर्णतः डिजिटलीकरण
  • हरियाणा में निवास करने वाला कोई भी आमजन इस पोर्टल का लाभ उठा सकता है।

Saral Portal पर उपलब्ध मुख्य सेवाओ की सूची

Antyodaya saral portal में कुल 550 स्कीम/सेवाएं उपलब्ध है लेकिन यहां हम आपको सबसे ज्यादा चुनी जाने वाली सेवाओ की सूची दिखा रहे है।

  • सूक्ष्म पोषक उर्वरक
  • विवाह पंजीकरण
  • डॉ. अंबडेकर मेधावी छात्र योजना
  • साइकिल योजना
  • वृद्धावस्था सम्मान भत्ता
  • नए बिजली कनेक्शन
  • नया राशन कार्ड जारी करना
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • डीलर पॉइंट पंजीकरण

अंत्योदय सरल पोर्टल पर उपलब्ध विभागों की सूची

अंत्योदय पोर्टल पर वर्तमान में कुल 41 विभाग जुड़े है। भविष्य में इसमे यदि अन्य विभाग जुड़ते है तो लिस्ट लगातार अपडेट होती रहेगी।

  1. कृषि विभाग
  2. पशुपालन और डेयरी
  3. बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन
  4. भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड
  5. धर्मार्थ कार्य
  6. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण
  7. जियोलॉजी और माइन विभाग
  8. रोजगार विभाग
  9. वित्त विभाग
  10. मत्स्य पालन
  11. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
  12. हरियाणा पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम
  13. हरियाणा वन विभाग
  14. हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड
  15. अनुसचित जाति और वित्त विकास निगम
  16. हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड
  17. हरियाणा महिला विकास निगम
  18. स्वास्थ्य विभाग
  19. गृह विभाग
  20. बागवानी विभाग
  21. हाउसिंग बोर्ड
  22. उद्योग और वाणिज्य विभाग
  23. श्रम विभाग
  24. विविध विभाग
  25. पुलिस विभाग
  26. प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग
  27. पब्लिक हेल्थ और इंजीनियरिंग
  28. जनसंपर्क विभाग
  29. अक्षय ऊर्जा विभाग
  30. राजस्व विभाग
  31. ग्रामीण विकास
  32. सैनिक और अर्धसैनिक कल्याण विभाग
  33. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
  34. सामाजिक न्याय और अधिकारिता
  35. पर्यटन विभाग
  36. टाउन और कंट्री प्लानिंग
  37. खेल और युवा मामले
  38. शहरी स्थानीय निकाय
  39. उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
  40. SC और BC कल्याण विभाग
  41. महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग

Saral portal par account kaise banaye ?

आप antyodaya saral portal पर नये है तो नये यूजर के तौर पर सरल पोर्टल में अपना एकाउंट बना सकते है। एकाउंट बनाने की पूरी प्रक्रिया हम आपको बतायेंगे।

  • सरल पोर्टल में नया एकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाना है।
  • होमपेज पर आपको दायें तरफ “SIGN IN HERE” का कॉलम दिखेगा। उसी कॉलम में नीचे आपको “New user ? Register here” का विकल्प दिखेगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने नई विंडो आ जायेगी। जिसमें आपसे आपका पूरा नाम, EMAIL ID, मोबाइल नंबर पूछा जाएगा। इसके बाद आपको अपने अनुसार पासवर्ड बनाना है। फिर राज्य और कैप्चा भरके “SUBMIT” पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी ईमेल ID और फोन नम्बर पर OTP ( वन टाइम पासवर्ड) आएगा। दोनों को आपको दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह आपके नये एकाउंट बनाने की प्रक्रिया पूरी होती है।

Saral portal haryana login process | saral portal par login kaise kre | saral portal par sign kaise kare

यदि आप हरियाणा सरल पोर्टल पर एकाउंट बना चुके ही और “SIGN IN” करने का तरीका ढूंढ रहे है तो इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप सरल पोर्टल पर “SIGN IN” कर सकते है।

  • सरल पोर्टल पर “SIGN IN करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर दाईं ओर आपको SIGN IN HERE पर जाना होगा और वहां यूजर ID ( ध्यान रहे एकाउंट बनाते समय दी गई EMAIL ID ही आपकी यूजर ID है) और पासवर्ड दर्ज करना है। इसके बाद दिए गए कैप्चा को भरकर “SUBMIT” पर क्लिक करना है।
  • इस तरह आप सरल पोर्टल हरियाणा पर लॉगिन कर सकते है।

Saral Portal Haryana Status

यदि आप किसी भी सेवा के लिए एप्लिकेशन ट्रैक करना चाहते है saral portal haryana status देखना चाहते है तो आगे बताये गए तरीकों को फॉलो करके आप saral portal Haryana status ट्रैक कर सकते है।

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाए
  • अब आपको “TRACK APPLICATION ONLINE” पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नई विंडो आएगी जिसमें आपको डिपार्टमेंट चुनना है, सर्विस चुननी है तथा एप्लिकेशन रेफरेंस ID दर्ज करके “CHECK STATUS” पर क्लिक करना है।

Track ticket online

सरल पोर्टल हरियाणा पर टिकट ट्रैक करने के लिए आप नीचे दिये गए तरीकों को फॉलो कर सकते है।

  • सबसे पहले आप सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “TRACK TICKET ONLINE” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने नई विंडो आयगी। यहां आपसे माँगी गई जानकारी जैसे search by, search text और कैप्चा भरके “SEARCH” पर क्लिक करना है। इस तरह आप टिकट ट्रैक कर सकते है।

Haryana saral portal status check by sms

एप्लिकेशन ट्रैक और स्टेटस चेक करने के 2 विकल्प है। आप SMS की सहायता से भी एप्लिकेशन ट्रैक कर सकते है। आगे आपको SMS के द्वारा एप्लिकेशन ट्रैक करने का तरीका बताया जायेगा।

  • आपको सबसे पहले आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर से SMS करना है। जिसमें आपको लिखना है। SARAL और आपको 7738299899 पर सेंड करना है।
  • इस तरह आप SMS की सहायता से एप्लिकेशन ट्रैक कर सकते है।

sms se ticket track kaise kre ?

Sms से टिकट ट्रैक करने के लिए आपको रजिस्टर्ड फोन नंबर से मैसेज करना है। जिसमें लिखना है। SARAL और आपको 7738299899 पर सेंड करना है।

Scheme aur services की जानकारी प्राप्त करने का तरीका
सरल पोर्टल में स्कीम और सर्विस की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इन तरीकों को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको सरल पोर्टल हरियाणा की वेबसाइट saralharayana.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको मेनू बार मे SCHEME/SERVICE LIST” का ऑप्शन दिखेगा।
  • यहां क्लिक करते ही आपके सामने एक नई विंडो आयेगी। इसमें आपको अपने संबंधित डिपार्टमेंट को सर्च करना है।
  • सर्च करने के लिए आपको डिपार्टमेंट/सर्विस या स्कीम का नाम सर्च बार में दर्ज करना है और सर्च करना है।
  • इस तरह से आपके सामने लिस्ट आ जायेगी।

Overview of saral portal

पोर्टल का नामहरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल
आरंभकर्ता मुख्यमंत्री, मनोहर लाल खट्टर
पोर्टल का उद्देश्य सभी विभागों का एकीकरण करके समस्त जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध करवाना
लाभार्थीहरियाणा के निवासी
अधिकारिक वेबसाइट saralharayana.gov.in
Saral portal Helpline number – 1800-2000-023

Saral portal haryana dairy loan

हरियाणा में saral portal haryana dairy loan से आप लोन प्राप्त कर सकते है। आपके पास गए भैंस, या किसी भी प्रकार का दुधारू पशु है तो आप सब्सिडी के साथ saral portal haryana dairy loan ले सकते है। लोन लेने के लिए आपको आधार कार्ड, कैंसिल चेक, बैंक एकाउंट डिटेल, राशन कार्ड, आधार कार्ड इत्यादि कागजात की जरूरत पड़ेगी।

Saral portal haryana death certificate

आप सरल पोर्टल के माध्यम से मृत्य प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते है साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आप आवेदन केर सकते है। saral portal haryana death certificate डाऊनलोड या आवेदन करने के लिए आपको saral portl login करना होगा इसके बाद सर्विस पर जाकर आप यह पूरी प्रक्रिया सम्पन्न कर सकते है।

Saral portal haryana domicile

सरल पोर्टल हरियाणा पर आप निवास प्रमाण पत्र त
यानि कि domicile certificate download कर सकते है या फिर इसके लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको सरल पोर्टल पर लॉगिन होना जरूरी है। लॉगिन करके आप सर्विस के सेक्शन पर जाएं वहां आपको संबंधित सेवा को सर्च करना है एवं saral portal haryana domicile की आवेदन की प्रक्रिया सम्पन्न करना है।

Saral Portal Haryana Ration card

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया आप saral portal के माध्यम से कई योजनाओ के लिये आवेदन कर सकते है हरियाणा सरल पोर्टल की सहायता से आप saral haryana ration card apply कर सकते है। राशन कार्ड आवेदन के लिए आपको saral portal login करना होगा फिर सर्विस चुनकर आवेदन करना होगा।

Saral Portal Helpline

इस पूरे आर्टिकल में हमने आपको सरल पोर्टल से जुड़ी हुई हर संभव जानकारी उपलब्ध करवाई है। यदि आपको किसी भी जानकारी से समस्या है या किसी भी प्रकार की समस्या का आप सामना कर रहे है तो आप टोल फ्री नम्बर पर कॉल करके समस्या का निस्तारण कर सकते है। आप EMAIL ID की सहायता से भी कांटेक्ट कर सकते है।

1800-2000-023 (सोमवार से शनिवार, सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक)

Email id:- [email protected]

Leave a Comment

Google Adsense Code