SSC CPO 2019 Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सोमवार को दिल्ली पुलिस और CAPF में उप निरक्षक के पदों पर और CISF में सहायक उप निरक्षक के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। रिज़ल्ट आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे चेक करने का आसान तरीका हम आपको इस लेख में बता रहें हैं।
SSC CPO 2019 Result
SSC CPO 2019 Result
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा वर्ष 2019 में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में उपनिरीक्षक (SI) तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पदों पर भर्ती परीक्षा करवाई गई थी। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन दिल्ली पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सब इंस्पेक्टर के पदों परऔर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सहायक उप निरक्षक के पद पर होना था।
SSC CPO SI 2019 Result check Online
भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट चुनिंदा आसन स्टेप्स में चेक कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको कर्मचारी चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको होमपेज पर मौजूद “SI दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ ASI सीआईएसएफ 2019 परीक्षा परिणाम” के लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के पश्चात परीक्षा परिणाम का पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा। उम्मीदवार अब पीडीएफ फाइल को खोल कर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं।
उपनिरीक्षक के इन पदों पर हुई परीक्षा के परिणाम का इंतजार उम्मीदवार काफी लंबे समय से कर रहे थे। मात्र कुछ पदों के लिए सैकड़ों युवाओं ने यह परीक्षा दी थी। जारी किए गए परिणाम के अनुसार कुल इस परीक्षा में कुल 4,003 उम्मीदवारों का चयन हुआ है जिसमें से 3,607 उम्मीदवार पुरुष और 396 महिला है। वहीं उम्मीदवार अपने विस्तृत अंक 4 फरवरी से 23 फरवरी के बीच आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।