Videocon d2h Login
1927 में TV का आविष्कार हुआ इसके बाद 1934 में इलेक्ट्रॉनिक रूप में TV को दुनिया में पेश किया गया। 1934 में TV आने के बाद भारत तक पहुंचने में इसे 16 साल लगे। धीरे धीरे इसका विस्तार बढ़ता गया। भारत में दूरदर्शन की शुरुआत हुई। इसके बाद केबल TV तथा डायरेक्ट TO होम यानी को DTH की शुरुआत हुई। DTH सैटेलाइट से TV प्रसारण सेवा सुविधा उपलब्ध कराता है।
दूरदर्शन की यात्रा टेरिस्टरीयल से शुरू होकर केबल एव DTH तक पहुँची। भारत मे डिश TV पहली DTH सेवा प्रदाता कंपनी है जिसकी शुरुआत 2004 में हुई इसके बाद भारत मे कई DTH कंपनी आई जैसे रिलायंस, बिग TV, Sun direct, एयरटेल वीडियोकॉन D2H आदि।
Mushroom Ki Kheti कब और कैसे करें?
Videocon d2h क्या है ?
Videocon d2h एक सैटेलाइट TV प्रसारणकर्ता कंपनी है जोकि सैटेलाइट के माध्यम से TV चैनलों का प्रसारण उपलब्ध कराती है। VIDEOCON d2h ग्राहकों से मंथली चार्ज लेकर tv प्रसारण उपलब्ध कराती है। इस प्रसारण में ग्राहक को अपने घर में वीडियोकॉन D2H का सेट टॉप बॉक्स और एंटीना लगाना होता है जोकि ग्राहक को कंपनी से खरीदना होता है इसके बाद इसके माध्यम से चैनलों का प्रसारण होता है। समय के साथ साथ कंपनियों ने खुद को अपडेट किया एवं ग्राहकों को नई टेक्नोलोजी से रूबरू कराया।
Videocon d2h में Registration कैसे करें।
आप videocon d2h के ग्राहक है और अपना रजिस्ट्रेशन videocon d2h Registration करना चाहते है तो इस प्रक्रिया को फॉलो करें।
Step 1: उपभोक्ता को सबसे पहले videocon d2h की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Step 2: अब आपको होमपेज पर subcriber corner का विकल्प दिखेगा। आपको उस विकल्प का चयन करना है।
Step 3: अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी। जिसमें आपको होमपेज पर लॉगिन का सेक्शन दिखेगा जिसके नीचे आपको new user? Register now का विकल्प दिखेगा।
Step 4: अब आपको coustomer id, VC no या registered Mobile number में से किसी एक को चुनना है और उसकी जानकारी दर्ज करनी है।
Step 5: यदि आपका कोई रजिस्टर्ड टेलीफोन नम्बर है तो वह दर्ज करें अन्यथा उसे खाली छोड़ दें।
Step 6: अब आपको अपना “Email address” दर्ज करना है।
Step 7: इसके पश्चात आपको अपना Password बनाना है। ध्यान रहे Password 8 से 12 character का होना चाहिए।
Step 8: अब Password को कंफर्म कीजिये।
Step 9: सिक्योरटी के लिए कोई एक सवाल चुने, जैसे pets name, school name etc
Step 10: अब उसका जवाब दर्ज करें।
अब आप submit के बटन पर क्लिक कर दें। इस तरह Videocon D2H Regestration की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।
Videocon D2H Login कैसे करे? {Step By Step}
यदि आप पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर चुके है और अपना एकाउंट लॉगिन करना चाहते है तो आप इस प्रक्रिया को फॉलो करके Videocon D2H Login कर सकते है।
Step 1: सबसे पहले आपको videocon d2h की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Step 2: आपको होमपेज पर “subcriber corner” का विकल्प दिखेगा। आपको उस विकल्प का चुनना है।
Step 3: अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी। जिसमें आपको होमपेज पर लॉगिन का सेक्शन दिखेगा
Step 4: आप 4 तरह से लॉगिन कर सकते है। जैसे कस्टमर ID, VC नम्बर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, या Email ID। इनमें से एक विकल्प का चयन करें जिसके माध्यम से आप Videocon D2H Login करना चाहते है।
Step 5: अब आपको जानकारी भरनी है तथा पासवर्ड दर्ज करना है। यदि आप पासवर्ड भूल गए है तो Request OTP का उपयोग करके OTP के माध्यम से Videocon D2H Login कर सकते है।
अब आपको Login बटन पर क्लिक करना है। इस तरह आप Videocon D2H Login प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
Videocon D2H Login forget password
यदि आप Videocon D2H Login password भूल गये है? तो आप इस तरीके को फॉलो करके अपना पासवर्ड बदल सकते है।
- सबसे पहले आपको videocon d2h की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपको होमपेज पर “subcriber corner” का विकल्प दिखेगा। आपको उस विकल्प का चुनना है।
- अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी। जिसमें आपको होमपेज पर लॉगिन का सेक्शन दिखेगा
- आपको Forget Password का विकल्प चुनना है।
- अब आपके सामने एक नई स्क्रीन आएगी जिसमें आपको कस्टमर ID या VC नम्बर दर्ज करना है।
- अब आपको “Submit” पर क्लिक करना है। वेरिफिकेशन होने के पश्चात आप अपना नया Password सेट कर सकते है।
Videocon D2h Set top Box type
Videocon D2h ने समय के साथ साथ खुद को अपडेट किया है। शुरुआत में MPEG4 सेट टॉप बॉक्स आये इसके बाद उनकी जगह SD सेट टॉप बॉक्स ने लिए जिससे दर्शको को और बेहतर पिक्चर क़्वालिटी मिली वर्तमान में अब SD, HD, HDRF एवं स्ट्रीम जैसे कई बॉक्स आने लगे है आज हम इन सभी बॉक्स की जानकारी आपको देंगे।
- D2H Stream
- HD RF Set Top BOX
- HD Set Top BOX
- SD Set Top BOX
1. D2H Stream
Videocon D2H का यह सबसे लेटेस्ट बॉक्स है जिसमें आपको एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। इस बॉक्स के माध्यम से आप ब्राऊज़र एक्सेस कर सकते है। नए नए मनोरंजक एप्पलीकेशन डाऊनलोड कर सकते है।
इस बॉक्स में आपको डॉल्बी ऑडियो, बिल्ट इन गूगल असिस्टेंट,2K क्वैड HD, ब्लूटूथ रिमोट, अनलिमिटेड रेकॉर्डिंग एवं इनबिल्ट WIFI की सुविधा से लैस है। मोटे तौर पर कहा जाए तो यह आपके साधारण से TV को स्मार्ट बना देगा जिसमें आप इंटरनेट एक्सेस कर सकते है। कंपनी ने इसकी कीमत 2924/- रुपये रखी है।
2. HD RF Set Top BOX
बेहतरीन व्यइंग अनुभव एवं 5 गुना बेहतर पिक्चर क्वालिटी ले साथ HD RF सेट टॉप बॉक्स को लांच किया गया है। इस बॉक्स में क्रिस्टल क्लियर सराउंडेड के साथ एक इमर्सिव व्यइंग अनुभव का आनंद मिलेगा। क्लियर साउंड क्वालिटी से आपको अपना घर किसी सिनेमा हॉल से कम नहीं लगेगा।
साथ ही इसमें RF रिमोट की सुविधा है आप बिना TV के नजदीक जाए किसी भी ऐंगल से अपने TV को कंट्रोल कर सकते है। इस बॉक्स में आपको अनलिमिटेड रिकॉर्डिंग, समय आधारित रिकॉर्डिंग, रिवाइंड- फॉरवर्ड, लाइव TV को पॉज करना आदि फीचर मिल जायेंगे। इसकी कीमत 1288/- रुपये रखी गई है।
3. HD Set Top BOX
HD SET TOP BOX में आपको 5 गुना बेहतर मैजिक पिक्चर क्वालिटी का अनुभव होता है। HD में आप अपने पसंदीदा चैनल का आनंद उठा सकते है। इसमें चैनलों की व्यापक रेंज उपलब्ध है। आप खेल, मनोरंजन, समाचार विभिन्न भाषाओं में मिल जाएंगे। इस बॉक्स में आपको तेज प्रोसेसिंग स्पीड, HDMI केबल,1080P की पिक्चर क्वालिटी मिल जायेगी। इसकी कीमत 1203 रुपये रखी गई है।
4. SD Set Top BOX
Videocon के सबसे निचले क्रम का यह बॉक्स आपको 1119 रूपये में मिलता है। इस बॉक्स में आपको चैनलों की व्यापक रेंज मिल जायेगी। साथ ही इसमें टिकर, प्रोसेसर, प्रीव्यू स्क्रीन, बहुभाषी एवं फेवरेट जैसे फीचर मिल जाते है।